Ghaziabad Update: मधुबन बापूधाम पुलिस ने ऐसे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो डेटिंग ऐप के जरिए पुरुषों को दोस्ती कर सेक्स के बहाने बुलाकर उनके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। आरोपी डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर दोस्ती करते फिर सेक्स के लिए आमंत्रित करते थे।
विस्तार में
Ghaziabad Update: एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को नोएडा की कंपनी में इंजीनियर संजय नगर निवासी युवक ने सोमवार को शिकायत देकर बताया कि उसकी कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन ग्राइंडर ऐप पर चैट करते समय एक व्यक्ति से दोस्ती हो गई। उसने रविवार शाम पीड़ित को मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के सूर्या गार्डन में सेक्स एक्टिविटी करने के नाम पर बुलाया।
कपड़े उतार कर बुरी तरह पीटा
Ghaziabad Update: पीड़ित जब आरोपियों के बताए गए पते पर पहुंचे तो चार व्यक्ति वहां पहले से ही मौजूद थे कमरे में घुसते ही आरोपियों ने धक्का देकर युवक को कमरे में बंद कर लिया और मारपीट करते हुए पूरी तरह नग्न करने के बाद फोटो और वीडियो बना लिया। उसके बाद उन्होंने वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर रुपये मांगे। पीड़ित ने किसी तरह अपने खाते से करीब 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए। उसके बाद आरोपियों ने पुलिस के पास जाने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर भगा दिया।
थ्रीसम सेक्स का दिया झांसा
Ghaziabad Update: पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पीड़ित ने बताया की थ्रीसम सेक्स का झांसा देकर उन्हें बुलाया था। ऐप के जरिये दोस्त बने युवक ने पीड़ित को बताया कि एक लड़की को बुलाकर दोनों उसके साथ संबंध बनाएंगे। लेकिन पीड़ित जब वहां पहुंचे तो कोई लड़की मौजूद नहीं थी। उन्हें बंधक बनाकर कपड़े उताकर उनके वीडियो और फोटो लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया।
बैंक कर्मी ने ऑनलाइन लोन लेकर बचाई अपनी जान
Ghaziabad Update: सोमवार रात मधुबन बापूधाम थाने में एक बैंककर्मी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की उसकी आनलाइन चैटिंग ऐप के माध्यम से एक बाटम हो नाम की आइडी के व्यक्ति ने दोस्ती की। कुछ दिन बातचीत के बाद उन्हें सोमवार शाम सेक्सुअल एक्टिविटी के नाम पर सूर्या गार्डन के बाहर बुला लिया। वह जैसे ही सूर्या गार्डन के बाहर पहुंचा, वह व्यक्ति उन्हें एक मकान में ले गया, जहां सात लोग मौजूद थे। सातो ने पीड़ित को कमरे में बंद करके उसके साथ मार पीट की और कपड़े फाड़ कर उनके अश्लील वीडियो बना लिया साथ ही उनसे पैसो की भी मांग की। खाते में पैसे नहीं होने पर पीड़ित ने एक लाख रूपए का ऑनलाइन लोन लेकर आरोपियों को पैसे दिए और अपनी जान बचाई।
यह आरोपी गिरोह में शामिल
Ghaziabad Update: मधुबन बापधाम थाना पुलिस ने बुनकर मार्ट के पास से आठ आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। एसीपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में वसुंधरा सेक्टर-तीन निवासी कपिल वर्मा, अर्थला निवासी संदीप और नितिन चौहान, डीएलएफ अंकुर विहार निवासी दीपक वर्मा और अरूण उर्फ कार्तिक, लोनी के जवाहर नगर निवासी अभिषेक बालियान, वसुंधरा सेक्टर-13 निवासी अभिषेक चौधरी और सूर्या गार्डन निवासी अर्जुन शर्मा हैं।
पुलिस ने क्या कहा
Ghaziabad Update: पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड अभिषेक चौधरी है। अभिषेक ने नौ जनवरी को ही सूर्या गार्डन में आठ हजार रुपये में मकान किराए पर लिया था। उसने परिवार के साथ रहना बताया था।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/meerut-news-doctor-removed-kidney-of-woman-on-the-pretext-of-operation/



