Greater Noida News : उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन के इतना सख्त होने के बाद भी बदमाश आए दिनदहाड़े लूट की घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र का है, जहां आज शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर फैक्ट्री मालिक से बाइक सवार बदमाशों ने 1.50 लाख रुपये लूट लिए है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ उच्च अधिकारी भी पहुंचे है। घायल फैक्ट्री मालिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Greater Noida News : पढ़े पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरीश शर्मा एक फैक्ट्री के मालिक है। उनकी फैक्ट्री में प्लास्टिक के दाने बनाने का काम होता है। आज शनिवार को हरीश घर से फैक्ट्री जा रहे थे। जब वह बम्बावड़ राजपुर मार्ग पर पहुंचे तो एक बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश हरीश से रुपये से भरा बैग छीनने लगे। हरीश के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में लगभग 1.50 लाख रुपये थे। बदमाश फैक्टी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि कई कई टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-painful-constables-death-due-to-throat-slit-by-chinese-manja/



