Ayushman Card Free Treatment: भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच माना जाता है। इस योजना (Ayushman Card Free Treatment) के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है। गंभीर बीमारी या बड़ी सर्जरी की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने का पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिलती है। लेकिन एक बड़ा सवाल अक्सर सामने आता है क्या आयुष्मान कार्ड बनने के बाद हर तरह का इलाज मुफ्त हो जाता है? जवाब है-नहीं। कई ऐसी स्वास्थ्य सेवाएं हैं जो इस योजना के दायरे में नहीं आतीं। इसलिए अस्पताल जाने से पहले यह समझना जरूरी है कि कौन-सा खर्च कवर होगा और कौन-सा नहीं।
योजना का फोकस – भर्ती आधारित इलाज
आयुष्मान योजना (Ayushman Card Free Treatment) मुख्य रूप से अस्पताल में भर्ती (Hospitalization) होने वाले इलाज पर लागू होती है। यदि किसी मरीज को गंभीर बीमारी, सर्जरी या आपात स्थिति में भर्ती किया जाता है, तो पैकेज के तहत इलाज का खर्च कवर होता है। इसमें प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन से जुड़े कुछ जरूरी खर्च जैसे जांच और दवाइयां भी शामिल हो सकते हैं, बशर्ते मरीज भर्ती हुआ हो।
Read More: रेलवे स्टेशन के नाम वाले बोर्ड पीले ही क्यों होते हैं? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
ओपीडी इलाज क्यों नहीं होता कवर?
यदि आप केवल डॉक्टर को दिखाने गए हैं और भर्ती नहीं हुए, तो उसे ओपीडी (Outpatient Department) माना जाएगा। ऐसे मामलों में दवाइयां, सामान्य जांच और परामर्श शुल्क योजना के तहत कवर नहीं होते। इसी तरह, बिना भर्ती हुए केवल ब्लड टेस्ट, एक्स-रे या अन्य जांच कराने पर उसका भुगतान खुद करना पड़ सकता है। हालांकि, यदि डॉक्टर की सलाह पर भर्ती होकर इलाज हो रहा है, तो संबंधित टेस्ट पैकेज में शामिल हो सकते हैं।
विटामिन और सप्लीमेंट्स पर भी सीमाएं
सामान्य कमजोरी, थकान या पोषण के लिए ली जाने वाली विटामिन टॉनिक और सप्लीमेंट्स योजना में शामिल नहीं हैं। केवल गंभीर बीमारी के दौरान डॉक्टर द्वारा जरूरी बताए गए सप्लीमेंट्स ही कवर हो सकते हैं। इसलिए हेल्थ टॉनिक या रूटीन दवाइयों को आयुष्मान कार्ड से जोड़कर देखना सही नहीं है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
डेंटल और कॉस्मेटिक उपचार बाहर
कैविटी भरवाना, दांतों की सफाई या सामान्य डेंटल चेकअप इस योजना में कवर नहीं होते। हालांकि, दुर्घटना, ट्यूमर, सिस्ट या जबड़े में गंभीर चोट की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने पर इलाज शामिल किया जा सकता है। इसी तरह कॉस्मेटिक सर्जरी, टैटू हटाने का लेजर उपचार, वजन घटाने की सर्जरी, नेक लिफ्ट, नाक की सर्जरी (राइनोप्लास्टी), वैक्सीनेशन या इम्यूनाइजेशन जैसी सेवाएं भी योजना के दायरे से बाहर हैं।
IVF और प्रजनन तकनीक शामिल नहीं
आजकल कई दंपति परिवार बढ़ाने के लिए IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) और अन्य प्रजनन तकनीकों का सहारा लेते हैं। लेकिन इनका खर्च आयुष्मान योजना (Ayushman Card Free Treatment) के तहत कवर नहीं होता। परिवार नियोजन या प्रजनन से जुड़े उपचार इस स्कीम में मुफ्त उपलब्ध नहीं हैं।
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking
किन लोगों को नहीं मिलता लाभ?
यह योजना (Ayushman Card Free Treatment) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाई गई है। इसलिए सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता, ईएसआईसी लाभार्थी और संगठित क्षेत्र में कार्यरत वे कर्मचारी जिनकी सैलरी से पीएफ कटता है, आमतौर पर पात्र नहीं होते। योजना का उद्देश्य उन परिवारों को सुरक्षा देना है जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं।
कार्ड है, तो जानकारी भी जरूरी
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card Free Treatment) स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत साधन है, लेकिन इसे ‘हर इलाज फ्री’ समझ लेना गलतफहमी हो सकती है। योजना का लाभ मुख्य रूप से अस्पताल में भर्ती आधारित इलाज तक सीमित है। इसलिए अस्पताल जाने से पहले संबंधित पैकेज, कवर और शर्तों की जानकारी लेना बेहद जरूरी है। सही जानकारी ही आपको अनावश्यक खर्च और भ्रम से बचा सकती है।
Also Read: थाली में जहर, लेबल पर शुद्धता! संसद में राघव चड्ढा का बड़ा आरोप, खाद्य मिलावट को बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट



