Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु, जहां हर गली में टेक्नोलॉजी और परंपरा का मेल देखने को मिलता है, वहां एक स्थानीय साड़ी दुकान ने मार्केटिंग का ऐसा फंडा अपनाया है कि सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। इस बार न गूगल सर्च बार, न पारंपरिक विज्ञापन—बल्कि सीधा दिल को छूने वाला सवाल और वो भी चैटजीपीटी की स्टाइल में!
जैसे-जैसे वरमहालक्ष्मी पूजा की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे साड़ी की दुकानों में भीड़ लगनी शुरू हो चुकी है। लेकिन इस दुकान ने इस भीड़ में खुद को सबसे अलग साबित कर दिया।
Bengaluru Viral Video: जानें क्या है वो अतरंगी आईडिया
दुकान के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर एक सवाल चमक रहा है:
“Why is Varamahalakshmi festival celebrated?”
और ये सवाल किसी आम डिजाइन में नहीं, बल्कि हूबहू चैट जीपीटी मोबाइल इंटरफेस की तरह दिखता है। महिलाएं इस अनोखे अंदाज से खुश दिंखी।

Bengaluru Viral Video: एक्स पर भी मिले तारीफें
किसी यूजर ने इस फोटो को X (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा,
अब बेंगलुरु की जनता को समझाइए मत – उन्हें तो ये फॉर्मेट देखते ही क्लिक करने का मन हो गया।
“स्थानीय साड़ी दुकान का चैटजीपीटी इंटरफेस वाला ऐड देखो पहले गूगल सर्च बार चलता था, अब AI का ज़माना है। बस बेंगलुरु की बातें हैं!”
एक्स की ये पोस्ट वायरल हो गई और लोगों ने इस स्मार्ट सोच की जमकर तारीफ की। कुछ यूजर्स को ये बेहद मज़ेदार लगा, तो कुछ ने कहा कि यह बेंगलुरु के डिजिटल-फर्स्ट माइंडसेट का परफेक्ट उदाहरण है।
#Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु, के एक स्थानीय साड़ी दुकान ने मार्केटिंग का ऐसा फंडा अपनाया है कि सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। इस बार न गूगल सर्च बार, न पारंपरिक विज्ञापन—बल्कि सीधा दिल को छूने वाला सवाल और वो भी चैटजीपीटी की स्टाइल में! pic.twitter.com/CEGiLNUAWZ
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 6, 2025
Bengaluru Viral Video: ब्रांडिंग को ऐसे मिला बूस्ट
इस अनोखे ऐड से न सिर्फ दुकान की ब्रांडिंग को बूस्ट मिला, बल्कि यह भी साबित हुआ कि मार्केटिंग में अब टेक्नोलॉजी का तड़का जरूरी है, वो भी देसी अंदाज में!
तो अगली बार जब आप बेंगलुरु जाएं, तो टेक पार्क ही नहीं, लोकल मार्केट की क्रिएटिविटी भी जरूर देखिए।
लेखक : आँचल पांडेय
यह भी पढ़े : Meerut News : मेरठ में वायु प्रदूषण पर जागरूकता सत्र का आयोजन



