By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Uttarakhand Kranti Dal: यूकेडी की जनजागृति संवैधानिक संदेश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा–कांग्रेस पर साधा निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand Kranti Dal: यूकेडी की जनजागृति संवैधानिक संदेश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा–कांग्रेस पर साधा निशाना
उत्तराखंड

Uttarakhand Kranti Dal: यूकेडी की जनजागृति संवैधानिक संदेश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा–कांग्रेस पर साधा निशाना

Manisha
Last updated: 2026-01-27 8:46 पूर्वाह्न
Manisha Published 2026-01-27
Share
Uttarakhand Kranti Dal
Uttarakhand Kranti Dal: यूकेडी की जनजागृति संवैधानिक संदेश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा–कांग्रेस पर साधा निशाना
SHARE

Uttarakhand Kranti Dal: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग एक बार फिर पूरे जोर के साथ सामने आई। Uttarakhand Kranti Dal  (यूकेडी) की ओर से 26 जनवरी को गैरसैंण जनजागृति संवैधानिक संदेश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। यह यात्रा यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी और द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित की गई।

Contents
भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मुखर हुआ आक्रोश‘यह लड़ाई जल, जंगल और जमीन की है’- आशीष नेगी‘उत्तराखंड की लड़ाई यूकेडी ने लड़ी’- कांता देवी’25 वर्षों में राज्य की हुई उपेक्षा’- पुष्पेश त्रिपाठीगैरसैंण को लेकर आंदोलन फिर तेज होने के संकेत

यह जनजागृति यात्रा अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया से प्रारंभ होकर माईथान (खनसर घाटी) और मेहलचोरी होते हुए गैरसैंण पहुंची। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, विभिन्न क्षेत्रों से यूकेडी कार्यकर्ता इसमें शामिल होते गए। गैरसैंण पहुंचने पर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस से मुख्य बाजार तक एक विशाल रैली निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को आंदोलन के रंग में रंग दिया।

भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मुखर हुआ आक्रोश

रैली के दौरान Uttarakhand Kranti Dal कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि दोनों राष्ट्रीय दलों ने बीते 25 वर्षों में उत्तराखंड की मूल भावना और पहाड़ की अपेक्षाओं की अनदेखी की है। रैली के मुख्य बाजार पहुंचने पर यूकेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

READ: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

इसके बाद Uttarakhand Kranti Dal कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण से भराड़ीसैण स्थित विधानसभा भवन की ओर कूच किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने भराड़ीसैण क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। विधानसभा भवन के मुख्य द्वार पर पहुंचकर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और बाद में विधानसभा परिसर में एकत्रित होकर सभा का आयोजन किया।

‘यह लड़ाई जल, जंगल और जमीन की है’- आशीष नेगी

सभा को संबोधित करते हुए यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की लड़ाई केवल एक प्रशासनिक मांग नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी सत्ता में रहकर प्रदेश के संसाधनों का दोहन किया है।

READ: देहरादून से जुड़ा है भारतीय संविधान का ऐतिहासिक अध्याय, यहीं छपी थीं पहली प्रतियां

आशीष नेगी ने कहा कि Uttarakhand Kranti Dal की लड़ाई पूरी तरह संवैधानिक है और गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाना उनका मूल उद्देश्य है। उन्होंने दो टूक कहा कि जब यूकेडी उत्तराखंड राज्य बना सकती है, तो गैरसैंण को राजधानी बनाने का संघर्ष भी करेगी। इसके लिए चाहे कितने ही बड़े आंदोलन क्यों न करने पड़ें, यूकेडी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं है, क्योंकि राज्य की वर्तमान स्थिति को और अधिक सहन नहीं किया जा सकता।

‘उत्तराखंड की लड़ाई यूकेडी ने लड़ी’- कांता देवी

राज्य आंदोलनकारी कांता देवी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की लड़ाई Uttarakhand Kranti Dal ने लड़ी थी, लेकिन आज सत्ता में दिल्ली से संचालित सरकारें प्रदेश को बर्बादी की ओर ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने जनता की भावनाओं के साथ विश्वासघात किया है। कांता देवी ने दावा किया कि अब जनता जाग चुकी है और आने वाले समय में इन दलों को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर पहाड़ के हित में खड़े होने का आह्वान किया।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

’25 वर्षों में राज्य की हुई उपेक्षा’- पुष्पेश त्रिपाठी

पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड की लगातार उपेक्षा हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने मिलकर राज्य को बर्बाद करने का काम किया है। त्रिपाठी ने कहा कि देहरादून में बैठकर नेता और नौकरशाह आज पहाड़ के बजाय प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में पहाड़ का भला करना है, तो Uttarakhand Kranti Dal को मजबूत करना होगा। सत्ता में आने पर यूकेडी पर्यटन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जल-जंगल-जमीन को लेकर स्पष्ट और जनहितकारी नीतियां लागू करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड राज्य जनता ने शहादतों से हासिल किया था, लेकिन तत्कालीन केंद्र सरकार ने गैरसैंण को राजधानी बनाने के बजाय सत्ता देहरादून में केंद्रित कर दी, जिससे पहाड़ के लोग आज भी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

गैरसैंण को लेकर आंदोलन फिर तेज होने के संकेत

गणतंत्र दिवस पर आयोजित इस जनजागृति यात्रा और रैली ने यह साफ कर दिया है कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक विमर्श के केंद्र में लौट आई है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन किस रूप में आगे बढ़ता है और इसका राज्य की राजनीति पर क्या असर पड़ता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Voter List Verification Uttarakhand: दोहरी वोटर आईडी पर सख्ती, 2 लाख संदिग्ध मामलों की जांच शुरू

Uttarakhand Government 4 Years: हल्द्वानी में भव्य तैयारी, चार साल पूरे होने पर सरकार का शक्ति प्रदर्शन, राजनाथ सिंह करेंगे संबोधन

Uttarakhand Politics Update: कैबिनेट विस्तार में बड़ा ट्विस्ट! 5 विधायकों ने ली शपथ, नाम जानकर चौंक जाएंगे

Hemkund Sahib Yatra 2026: 23 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, बर्फीली वादियों में आस्था, साहस और आध्यात्मिक अनुभव का संगम

Char Dham Health Facilities: ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से होगी रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, 177 एम्बुलेंस रहेंगी तैनात

TAGGED:Bharaadisain assembly protestBJP Congress Uttarakhand criticismGairsain capital movementGairsain permanent capitalRepublic Day Gairsain rallyUKD rally GairsainUttarakhand Kranti Dal protest
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uri Sector Encounter
राष्ट्रीय

Uri Sector Encounter: उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

Manisha Manisha 2026-03-15
Danish Iqbal: 12 घंटे मेकअप, आवाज बदली और हफ्तों तक भूखे… धुरंधर 2′ में ‘बड़े साब’ बनने के लिए दानिश इकबाल ने की इतनी मेहनत
Afghanistan Pakistan Tensions: काबुल में तबाही के बाद जंग जैसे हालात, तालिबान ने दी खुली धमकी
LPG Gas Safety Rules: अब सिर्फ दो सिलेंडर ही रखे जा सकते हैं, नियम तोड़ने पर 7 साल तक की जेल
Bawana Gangwar Shooting: दिल्ली के बवाना में गैंगवार, किराना दुकान में 12 राउंड फायरिंग, युवक की मौत, बच्चा समेत 3 घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?