EV-Charging Station: उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पर्यावरण को बेहतर करने के लिए एक अहम फैसला लिया है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को ईवी हब के रूप में स्थापित करने के लिए यह फैसला लिया है। योगी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देकर न केवल कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी बल्कि परिवहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी बढ़ाएगी।
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों तथा शहरी क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन लगवाएगी इसके साथ ही यूपी के सभी एक्सप्रेस वे जिसमें पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे पर भी चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी में है। सरकार ईवी चार्जिंग को लेकर मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है। यूपीआरईवी के तहत राज्य के सभी प्रमुख शहरों, राष्ट्रीय राज्य राजमार्गों और सभी शहरी क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन की स्थापना करेगी।
रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा
ईवी चार्जिंग स्टेशनों का जाल बिछाने पर योगी सरकार कि कोशिश है कि इससे न केवल पर्यावरण के सुधार में इजाफा होगा बल्कि लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/the-road-from-hapur-chungi-to-karhera-rotary-will-be-widened-at-five-places/



