Uttar Pradesh News : विधायक की मांग ने सबको चौंकाया
यूपी से बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल बलिया से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ऐसी मांग रख दी। जिसने लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल केतकी सिंह ने प्रेस कान्फ्रेस के दौरान मुस्लिम समुदाय को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सुर्खियों का रुप ले लिया।
Uttar Pradesh News : जाने क्या हैं पूरी खबर
अपने बयान में केतकी सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाया जाए। मुसलमानों को होली, रामनवमी, दुर्गा पूजा में दिक्कत होती है। तो ऐसा भी हो सकता है कि हमारे साथ इलाज करवाने में भी उनको दिक्कत हो। ऐसे में योगी जी को एक कमरा और बना देना चाहिए, ताकि मुसलमान वहां दूसरी विंग में जाकर अपना इलाज करवा सके।
मेडिकल कॉलेज में अगर मुसलमानों के लिए अलग से विंग होगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। पता नहीं कौन हमारे खाने में थूक दे। दरअसल केतकी सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह सब कहा । जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि बलिया में एक अस्पताल बन रहा है, क्या अस्पताल में मुसलमानों के लिए अलग से वार्ड भी होगा। इस सवाल के जवाब के रुप ने केतकी सिंह ने कहा कि ‘मैं तो महाराज (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से अनुरोध करती हूं कि भईया इनके लिए अलग से वार्ड बनवा दें, ताकि ये अलग से इलाज करवा सकें, क्योंकि इन्हें हमारे साथ रहने में दिक्कत होती है। क्योंकि हमारा इलाज तो होना ही है, लेकिन इन्हें दिक्कत न हो’

केतकी सिंह यहीं नहीं रुकी, उन्होंने कहा कि बलिया में जब दिवाली के मौके पर मेडिकल कॉलेज बन ही रहा है तो मुसलमानों के लिए एक अलग से विंग भी बनवा ही देना चाहिए. इससे हम भी सुरक्षित रहेंगे और उनका इलाज भी अलग से हो सकेगा।



