Viral Video News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दारोगा शराब का सेवन करते नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही दारोगा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। साथ ही पता चला कि वायरल वीडियो बिहार जहानाबाद का है। हालांकि लोकहित क्रांति न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। दारोगा का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। दारोगा की पहचान सिकरिया थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर फकीरा प्रसाद के रूप में हुई है।
Viral Video News : वीडियो बना चर्चा का विषय
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एसआई फकीरा प्रसाद के सामने टेबल पर शराब से भरे गिलास और प्लेट में चखना रखा है। चखने को खाते हुए दारोगा, सामने वाले इंसान से बातचीत कर रहे हैं। बताया जाता है कि ये वीडियो विशुनगंज थाने का है। जहां सब इंस्पेक्टर फकीरा प्रसाद जाम छलका रहे हैं। इस मामले में जब दारोगा फकीरा प्रसाद से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ गेस्ट आए हुए थे। वो गर्मी का दिन था तो शरबत पी रहे थे।
वहीं दूसरी तरफ डीएसपी संजीव कुमार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बताया कि मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है। जो जांच का विषय है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर फकीरा प्रसाद देखे जा रहे हैं, जो पहले विशुनगंज थाना में थे और वह फिलहाल सिकरिया थाना में पदस्थापित हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि यह वीडियो कब और कहां की है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/madhya-pradesh-news-policeman-issued-challan-to-a-person-walking-on-foot/



