Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सड़कों के घटिया निर्माण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार एक अधीक्षण अभियंता और दो अधिशासी अभियंता सहित 16 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। दपअसल, कुछ दिन पहले CM योगी ने हरदोई सहित 10 जिलों की सड़कों की जांच के आदेश दिए थे। सड़कों की जांच के लिए प्रमुख सचिव अजय चौहान की अध्यक्षता में टीम बनाई गई थी। टीम में पीडब्ल्यूडी सलाहकार वीके सिंह और पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष योगेश पंवार भी शामिल थे। जांच के दौरान चार नवनिर्मित सड़कों के नमूने लिए गए। लैब में इन नमूनों की जांच कराई गई तो ये सभी नमूने फेल हो गए। क्योंकि यहां सड़कों में लगाई गई निर्माण सामग्री बेहद घटिया मिली। चार सड़कों की नमूना जांच में तारकोल भी मानक से काफी कम मिला। विशेष मरम्मत के एस्टीमेट भी गड़बड़ भेजे गए थे।
Uttar Pradesh : CM योगी के निर्देश के बाद कार्रवाई
इस मामले में CM योगी के निर्देश के बाद तत्कालीन सुपरिटेंडेंट इंजीनियर सुभाष चंद्र, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सुमंत कुमार व शरद कुमार मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही निर्माण खंड-1 के असिस्टेंट इंजीनियर राजवीर सिंह, संतोष कुमार पांडे व जीएन सिंह और प्रांतीय खंड के असिस्टेंट इंजीनियर रितेश कटियार व कृष्णकांत मिश्रा को भी सस्पेंड किया गया। यही नहीं 8 जूनियर इंजीनियर मोहम्मद शोएब, राजीव कुमार, अमर सिंह, रुचि गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, मकरंद सिंह यादव और वीरेंद्र प्रताप सिंह को भी सस्पेंड किया गया है।
Uttar Pradesh : प्रमुख सचिव ने दी क्या जानकारी ?
मामले में जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव अजय चौहान ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता जनता को अच्छी सड़कें मुहैया कराना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-will-give-such-order-that-dgp-supreme-court-has-put-a-class-on-up-police/



