Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को 8 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का विवरण दिया। सीएम ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक मार्गदर्शन और विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हो रहे हैं। इस यात्रा में जनता का व्यापक समर्थन मिला है, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।”
Uttar Pradesh News : 8 साल का रिपोर्ट कार्ड किया पेश
इस मौके सीएम योगी ने 8 साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 25, 26, और 27 मार्च को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विकास उत्सव मनाया जाएगा। इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न सेक्टर्स के लाभार्थियों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा। सीएम योगी ने राज्य की पिछली स्थिति को याद करते हुए कहा, “8 साल पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी, यह आप सभी जानते हैं। उस वक्त किसान आत्महत्या कर रहे थे, युवा पहचान संकट से जूझ रहे थे, दंगे और अराजकता थे। अब वही प्रदेश है, वही तंत्र है, और सिर्फ सरकार बदलने से कितना बड़ा बदलाव हो सकता है, इसे आज सभी महसूस कर रहे हैं।”
Uttar Pradesh News : देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना यूपी
सीएम ने कहा कि “पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब यह देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन गया है। हर सेक्टर में राज्य अब विकास में एक ब्रेकथ्रू के रूप में पहचाना जा रहा है।”मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा, “2017 से पहले उत्तर प्रदेश कृषि क्षेत्र में उपेक्षित था। लेकिन अब कृषि विकास दर 13.5% से अधिक हो गई है और प्रदेश के जीडीपी में 28% की वृद्धि हुई है। हमने 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की थी और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना समेत अन्य योजनाओं में धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है।”
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में सिंचाई क्षेत्र में भी व्यापक बढ़ोतरी हुई है, जिसमें 8 वर्षों में 23 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षेत्र जोड़ा गया है। साथ ही, 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र और एक कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना भी की गई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-cm-yogi-reprimanded-the-police-commissioner-in-the-law-and-order-meeting/



