Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर कलक्ट्रेट कैंपस से एक हैरान करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ईद के मौके पर एक महिला ने परिसर में ही नमाज पढ़नी शुरू कर दी और कुछ समय बाद बिल्डिंग के पिलर को चूमते हुए वहां से चली गई। इस पूरी घटना को कैमरे में कैद किया गया, जो अब वायरल हो चुका है। वीडियो को देखने के बाद कलक्ट्रेट में हड़कंप मच गया, और जिला प्रशासन ने इस पर तुरंत कार्रवाई शुरू की।
Uttar Pradesh News : देखें वायरल वीडियो
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला एक चटाई जैसी वस्तु को जमीन पर बिछाकर नमाज पढ़ने लगती है। करीब आधे घंटे तक नमाज के बाद महिला अचानक उठती है और करीब 10 मीटर दूर बिल्डिंग के पिलर को चूमने लगती है। इस दौरान कुछ लोग महिला को देख रहे थे, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। वीडियो वायरल होने के बाद, हमीरपुर के डीएम ने तुरंत संज्ञान लिया और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस अब वीडियो फुटेज की मदद से महिला की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।
Uttar Pradesh News : सात होमगार्डकर्मी हुए सस्पेंड
जिला प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इसे कलक्ट्रेट की सुरक्षा से जोड़ा है। इस मामले में सुरक्षा में तैनात सात होमगार्ड कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और घटना की व्यापक जांच के आदेश दिए गए हैं। एडीएम विजय शंकर तिवारी ने मामले की जांच की पुष्टि की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-kanwad-holi-why-no-namaaz-on-the-road-after-eid-muslim-youth-waved-posters/



