Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में आज गुरुवार को एसपी कार्यालय के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक महिला ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुने मौके पर मौजूद मीडियाकर्मी दौड़ कर पहुंचे। महिला थाना में चल रही सुनवाई के दौरान, महिला ने महिला पुलिसकर्मियों से पीछा छुड़ाकर भागने की कोशिश की। पीछे-पीछे महिला थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी उसे पकड़ने दौड़े। हंगामा होता देख सीओ सिटी अमित सिंह भी अपने दफ्तर से बाहर आ गए। उन्होंने महिला से बात करने का प्रयास किया, लेकिन महिला लगातार चीखती-चिल्लाती रही।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है किस तरह से महिला पुलिसकर्मियों को महिला को काबू करने में पसीने छूट गए। किसी तरह उसे पुलिस गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले जाया गया। महिला की पहचान रचना मौर्य, निवासी बस्तेपुर, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई।

Uttar Pradesh News : मानसिक रूप से अस्थिर है महिला ?
मामले में महिला के भाइयों ने पहले ही पुलिस को लिखित जानकारी दी थी कि रचना मानसिक रूप से अस्थिर है। जो आए दिन सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करती रहती है और पुलिस पर गलत आरोप लगाती है। वीडियो में रचना मौर्य पुलिस पर रिश्वत मांगने और अपनी जान को खतरा होने का दावा करती नजर आई। हालांकि, पुलिस ने उसके आरोपों को निराधार बताया।
जिसके बाद पुलिस ने रचना मौर्य को हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने बीएनएस 126 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे 6 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि रचना मौर्य अपनी बहन, जो एसपी कार्यालय में महिला कर्मचारी हैं, के साथ पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ रही थी। इस दौरान उसने अभद्र व्यवहार किया, जिससे पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-completed-the-marriage-rituals-but-refused-to-commit/



