Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा के बाद से ही ये जिला सोशल मीडिया पर के साथ-साथ नेताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पुलिस आए दिन नए-नए खुलासे कर रही है। कभी यहां सालों पूरा मंदिर मिलता है कभी लोग बिजली चोरी करते पकड़े जा रहे है। लेकिन इस बार इस जिले के चर्चा में आने का कारण है यहां के सीओ अनुज कुमार चौधरी, जिनके खिलाफ वर्दी नियमों के उल्लंघन मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
Uttar Pradesh News : सीओ अनुज कुमार चौधरी के खिलाफ जांच के आदेश
दरअसल, आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में डीजीपी से शिकायत करते हुए कहा था कि अनुज चौधरी ड्यूटी के दौरान लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते दिख रहे हैं। इनमें धार्मिक जुलूस से संबंधित गदा उठाने और उसे पुजारी को देने, ड्यूटी के दौरान भजन गाने, विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कार्य शामिल हैं। इनमें कई कार्य उनके द्वारा पुलिस वर्दी में किया जा रहा है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम 3 व 4 के उल्लंघन के साथ वर्दी धारण के संबंध में डीजीपी के सर्कुलर दिनांक 6 अक्तूबर 2014 का स्पष्ट उल्लंघन बताया था।
मामले में शिकायत मिलने के बाद इस मामले में एएसपी श्रीश्चंद्र ने आख्या तैयार की। इसमें लिखा कि डीआईजी मुरादाबाद के आदेश पर सीओ के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। अनुज चौधरी को बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया है। जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/maha-kumbh-2025-first-royal-bath/



