Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार कार का तांडव देखा जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि किस तरह से कार सवार बीच सड़क खौफनाक तरीके से गाड़ी दौड़ा रहा है, कार के गेट खुले है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज हाईवे पर इस हिट-एंड-रन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, बीजेपी नेता अभिजात मिश्रा समेत चार अन्य घायल है।
Uttar Pradesh News : जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना बुधवार रात रायबरेली शहर के प्रगतिपुरम के पास हुई है। एक तेज रफ्तार कार ने दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। वायरल वीडियो में दरवाजा खुली एक कार को तेजी से भागते हुए दिखाया गया है, जबकि दो बाइक सवार हाईवे के किनारे गिर गए थे और कुछ स्थानीय लोग भाग रही कार को रोकने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल ले गई, जहां 67 वर्षीय एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे का इलाज जारी है। इस घटना में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अभिजात मिश्रा और उनके साथी भानु तिवारी भी घायल हो गए।
वहीं दूसरी तरफ घायलों का कहना है कि हम प्रयागराज की ओर जा रहे थे, हम लोग रायबरेली के एक होटल में कुछ देर के लिए रुके थे। इस दौरान सड़क पर दो घायल पैदल यात्रियों को देखा तो उनकी सहायता के लिए चले गए। इस बीच हम लोगों को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजीव सिंह का कहना है हमने संबंधित कार को हिरासत में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



