Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दरोगा और कथावाचक के बीच मारपीट का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कप मच गया है। कथावाचक की पत्नी का आरोप है कि उनके पति को दरोगा ने पीटा और महाकुंभ का पास फाड़ दिया। साथ ही कहा कि तुम्हारी चोट उखाड़ देंगे। इसके बाद पुलिसवाले पति को कहीं लेकर गए। वहीं दूसरी तरफ महिला के इन आरोपों को दरोगा ने बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कथावाचक ने बीच सड़क पर कार खड़ी कर दी थी। हटाने को कहा तो बदसलूकी की। कॉलर पकड़कर पीटा। धमकी दी कि तेरी वर्दी उतरवा दूंगा, दो मिनट में नौकरी खा जाऊंगा। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस ने कथावाचक को पकड़ मामले में जांच करना शुरु कर दिया।
Uttar Pradesh News : अब पढ़े पूरा मामला
ये मामला सुलेमसराय के शेरवानी मोड़ का है। कथावाचक कालिका प्रसाद धूमनगंज कोतवाली के सैनिक कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी संगीता पांडेय का कहना है कि पति अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ गए थे। सोमवार शाम महाकुंभ से लौट रहे थे। सुलेमसराय के शेरवानी मोड़ पर पुलिसवाले सड़क पर खड़े थे। पति ने हॉर्न दिया। लेकिन पुलिसवाले नहीं हटे। इसके बाद कांच खोलकर पति ने उन्हें हटने को कहा। इस पर दरोगा शैलेन्द्र यादव और पुलिसकर्मी भड़क गए। महाकुंभ का पास फाड़ दिया। उन्हें पकड़कर पीटा। कपड़े फाड़ दिए। फिर पति को कहीं ले गए।

Uttar Pradesh News : FIR में दरोगा ने क्या बताया ?
उधर, धूमनगंज थाने में तैनात दरोगा शैलेंद्र यादव ने FIR में बताया कि वह कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग स्थल पर पार्क करा रहे थे। वहां काफी भीड़ थी, तभी कालिका प्रसाद पांडेय कार से धूमनगंज की ओर से आए। कार बीच सड़क पर खड़ी कर दी। इसके चलते जाम लग गया। श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया तो कालिका प्रसाद और गाड़ी में मौजूद उनके दो साथी कार से नीचे उतरकर मारपीट करने लगे। मैंने उसने गाड़ी पार्क करने और श्रद्धालुओं से न उलझने की बात कही, तो वो लोग भड़क उठे और कॉलर पकड़कर धक्का दिया। मारपीट में वर्दी फट गई।
वहीं मामले में धूमनगंज के इंस्पेक्टर अमर नाथ का कहना है कि कथावाचक की पत्नी के आरोप गलत हैं। कथावाचक ने ही दरोगा से मारपीट की। उसने बीच सड़क पर गाड़ी कर खड़ी कर दी थी। दरोगा ने हटाने को कहा तो मारपीट करने लगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-big-action-by-up-stf-after-15-years-4-criminals-killed-in-encounter/



