Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नैनी थाने में तैनात महिला दरोगा की मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। 2018 में पिता की मौत के बाद महिला दरोगा नेहा शुक्ला ने कंधों पर ही परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी।
Uttar Pradesh News : पति के साथ जा रही थी प्रयागराज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नैनी थाने में तैनात एसआई नेहा शुक्ला की शादी 8 दिसंबर 2023 को दिल्ली के नेहरू नगर निवासी आदेश कुमार के साथ हुई थी। 2022-23 में ट्रेनिंग करने के बाद से ही वह नैनी थाने में एसआई के पद पर तैनात थी। जो पिछले दिनों छुट्टी लेकर घर आई थी। लेकिन बृहस्पतिवार को उन्हें थाने में रिपोर्ट करनी थी। इसलिए वह पति के स्विफ्ट कार से प्रयागराज जा रही थीं।
हादसे को लेकर जीजा हर्षवर्धन ने बताया कि नेहा मूल रूप से बांदा की रहने वाली थी। पिता फूलचंद शुक्ला ने गाजियाबाद में मकान बनवाया तो यहां रहकर ही उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की। फूलचंद शुक्ला भी पुलिस में एसआई के पद पर थे। जिनकी मृत्यु 2018 में हुई थी। नेहा ने कड़ी मेहनत करके अपने बल पर पुलिस में नौकरी पाई।
Uttar Pradesh News : मायका और ससुराल में छाया मातम
वहीं महिला दरोगा की मौत से मायका और ससुराल में मातम छाया हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मायका और ससुराल पक्ष के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि नेहा की मौत हो गई है जबकि पति आदेश कुमा गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने महिला दरोगा के शव का कृष्णानगर स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-5-policemen-implicated-in-gold-theft-suspended/



