Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस ने एक फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। जो लोगों को पेट्रोलिंग कर वर्दी का रौब दिखा धमकाया करती थी। दरअसल, पुलिस टीम यातायात व्यवस्था में सुधार करने के उद्देश्य से जगह-जगह पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान जानकारी मिली की एक महिला पुलिस की वर्दी में लोगों पर रौब झाड़ रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया और जेल भेज दिया।
Uttar Pradesh News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में महाकुंभ के आखिरी दिन बुधवार को जौनपुर पुलिस यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पेट्रोलिंग कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि पुलिस की वर्दी में एक महिला राहगीरों पर वर्दी का रौब दिखा रही है। सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा जब पुलिस टीम के साथ रामपुर पुलिस चौकी रोड पर पहुंचे तो उन्होंने उपनिरीक्षक की वर्दी में मिली महिला से उसकी नियुक्ति के बारे में पूंछा। तो वह कुछ नहीं बता सकी। जिसके बाद कड़ाई से पूंछताछ करने पर आरोपी महिला ने अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए छोड़ने की बात कही। महिला ने अपना नाम नूरजहां बताया जो प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करते हुए सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
उधर, इस मामले में मछलीशहर के क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले की निवासी नूरजहां नाम की एक महिला पुलिस की वर्दी में फर्जी उपनिरीक्षक बनकर राहगीरों पर रौब दिखा रही थी। सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-at-the-examination-center-in-jaunpur-girl-students-were-asked-to-take-off-their-hijab/



