Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन निकलते ही लोगों के बीच डर का माहौल बन गया। जिसका कारण है यहां एक होटल में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है। इस वारदात को 24 साल के बेटे ने अंजाम दिया है। मामले में DCP रवीना त्यागी का कहना है कि अशरद नाम के युवक ने अपनी मां और 4 बहनों की होटल में हत्या की है। परिवार आगरा का रहने वाला था। वहां से नए साल पर लखनऊ आया था। नाका इलाके में होटल शरतजीत में रुके थे।
Uttar Pradesh News : आरोपी अरशद गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है। वारदात की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, शुरुआती पूछताछ में उसने पारिवारिक विवाद को हत्या का कारण बताया है। पुलिस के अनुसार, अरशद ने अपनी मां आसमां, 4 बहनों आलिया (9), अल्शिया (19) अक्सा (16) और रहमीन (18) की हत्या की। परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर का रहने वाला था। पिता का नाम बदर है। डीसीपी रवीना त्यागी का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि परिवारिक कलह के कारण इसने अपनी मां और 4 बहनों की हत्या की है। आगे की पूछताछ भी जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फील्ड यूनिट को भी बुलाकर सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मृतकों के गले और कलाई पर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या कैसे की यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। ये होटल चारबाग के पास नाका इलाके की संकरी गलियों में है। 5 की हत्या की खबर मिलते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने होटल का कमरा सील कर दिया है। होटल के अन्य कमरों में कौन-कौन रुका था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने गला दबाकर हत्या की है। मामले की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने में जुटी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-yogi-governments-gift-on-new-year-58-ips-officers/



