UP Politics News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सांसद रवि किशन ने वाराणसी में विपक्षी पार्टियों पर तंज और महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर कहा है कि झारखंड में मिली जीत पर नहीं बोलते हैं जब हारते हैं तो ईवीएम पर बोलते हैं, बचकानी बात करेंगे तो हार मिलेगी। पत्रकारों से बात करते हुए संभल में हुई हिंसा पर रवि किशन ने कहा कि, कोर्ट के आदेश पर टीम गई थी उन पर पथराव हुआ गलत हुआ। मुसलमान से कहना चाहूंगा कि अपने नेताओं की बातों में न आये।
सांसद रवि किशन ने कहा कि, कांग्रेस जहां भी जिसके साथ जुड़ती है उसको लेकर डूबती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए गठबंधन के लोगों के साथ बैठकर तय होगा कि वहां पर मुख्यमंत्री कौन बनेगा, महायुति में बहुत एकता है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने के हाईकोर्ट के आदेश पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा मैं यह बात रिकॉर्ड पर कह रहा हूं, हम मिल्कीपुर जीतेंगे।
UP Politics News : उपचुनाव के नतीजों पर दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश उपचुनाव नतीजों पर रवि किशन ने कहा कि यूपी में ऐतिहासिक जीत मिली है हम लोग 27 के चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। ‘बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे सेफ रहेंगे’ जैसे बातों का परिणाम रहा है। सपा द्वारा लगाए गए आरोप पर सासंद ने कहा कि, खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे उनकी सरकार थी तब क्या था। वैसे कोई बात नही है पूरा हिन्दू एकमुश्त जाकर वोट किया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-latest-news-good-news-ayushman/



