UP Police News : उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते वर्षों में कई अहम पहलें की हैं। इन्हीं में से एक है यूपी पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेवा PRV-112, जिसने राज्य में त्वरित पुलिस सहायता के नए मानक स्थापित किए हैं। हाल ही में यूपी सरकार के आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 112 सेवा के प्रभाव और इसके सुधारों पर प्रकाश डाला।
UP Police News : अब 7 से 8 मिनट पर पहुंचा रिस्पॉन्स टाइम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जब वर्तमान सरकार ने कार्यभार संभाला था, तब PRV-112 का औसत रिस्पॉन्स टाइम 25 से 30 मिनट था। लेकिन अब यह समय घटकर औसतन 7 से 8 मिनट रह गया है, जो किसी विकसित राज्य की पुलिस सेवा के मानकों के करीब है। इस सुधार का सबसे बड़ा लाभ आम नागरिकों को मिला है, जो अब आपातकालीन स्थिति में तेजी से सहायता प्राप्त कर रहे हैं।
UP Police News : जमीनी स्तर पर दिख रहा सुधार का असर
इन सुधारों का असर केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है। तेज़ रिस्पॉन्स टाइम के कारण अब छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और चोरी जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हो पाई है। खास बात यह है कि अब ग्रामीण और दूरदराज़ के क्षेत्रों में भी पुलिस की मौजूदगी और प्रभाव बढ़ा है, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।
सीएम योगी ने कहा कि आज PRV-112 केवल एक इमरजेंसी सेवा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में आम नागरिकों की सुरक्षा का भरोसेमंद नाम बन चुका है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सेवा राज्य सरकार की कानून व्यवस्था सुधार की रणनीति का एक सफल मॉडल बनकर सामने आई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/haridwar-news-mahant-rohit-giri-of-chandi-devi-temple-arrested-accused-of-molesting-a-woman/



