UP Police News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसीपी और इंस्पेक्टर स्तर के आठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाना बताया गया है।
UP Police News : चार एसीपी अधिकारियों को मिले नए पदभार
राधारमण, पूर्व एसीपी विभूतिखंड, को अब एसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है। वे हाल ही में वकीलों के साथ विवाद को लेकर चर्चा में आए थे।
विनय कुमार द्विवेदी, एसीपी गोमतीनगर, को अब विभूतिखंड का एसीपी बनाया गया है।
बृज नारायण सिंह, एसीपी अलीगंज, को गोमतीनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी, सीपी क्राइम, को अब एसीपी अलीगंज नियुक्त किया गया है।
UP Police News : इंस्पेक्टर स्तर पर प्रमुख बदलाव
दिनेश चंद्र मिश्रा, इंचार्ज चिनहट थाना, को वजीरगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।
भरत कुमार पाठक, वर्तमान थानाध्यक्ष चिनहट, को पुलिस लाइन भेजा गया है।
राजेश कुमार त्रिपाठी, वर्तमान इंस्पेक्टर गोमतीनगर, को वजीरगंज का इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।
ब्रजेश कुमार तिवारी, प्रभारी एंटी टोबैको सेल, को अब गोमतीनगर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी तबादला सूची में स्पष्ट किया गया है कि यह बदलाव पुलिसिंग को बेहतर, पारदर्शी और अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। इससे न केवल क्षेत्रीय पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि विवादों और शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में भी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-bribe-taking-female-inspector-dismissed-from-job-dig-orders-termination-of-service/



