UP Police News : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हेड कांस्टेबल चमन सिंह के ट्रांसफर को लेकर उठे सवालों पर पुलिस विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार, चमन सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार से जुड़ी कई गंभीर शिकायतें थीं, जिसके चलते उनका स्थानांतरण किया गया है।
UP Police News : क्या कहता है पुलिस रिकॉर्ड ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, चमन सिंह की नियुक्ति 12 जनवरी 2011 को हुई थी। उनके खिलाफ कई बार ड्यूटी से बचने और मारपीट जैसे आरोप लगे हैं। 2 फरवरी 2021 को उन्हें अयोध्या ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन, रामपुर भेजा गया था, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इस अनुशासनहीनता के चलते उन्हें विभागीय चेतावनी और परिनिंदा की सजा दी गई थी। इसके बाद 5 अगस्त 2022 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आम नागरिकों के साथ मारपीट और गाली-गलौच की घटना में वह फिर विवादों में आए। इस मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

हाल ही में चमन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखकर “ऑपरेशन सिंदूर” में शामिल होने और पाकिस्तान से युद्ध लड़ने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने दावा किया कि वह हथियार चलाने में माहिर हैं और देश के लिए जान देने को तैयार हैं। इसी दिन शाम को उनका ट्रांसफर रेंज से बाहर खीरी कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि ऐसे आचरण से विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है और यह निर्णय नियमों के अनुसार लिया गया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/up-police-news-sp-played-a-trick-with-the-constable-in-the-morning-he-said-send-him-to-fight-on-the-pakistan-border/



