UP Police News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों को वर्दी में ड्यूटी के दौरान रील बनाते देखा जा रहा है। जो सोनभद्र जिले का है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने आला अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी ‘up_police_vashu_vikki9569’ से शेयर किया गया था। वीडियो में रॉबर्ट्सगंज थाने का लोकेशन टैग किया गया है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा है।
वहीं दूसरी तरफ मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम कार्यालय, डीजीपी, एडीजी जोन वाराणसी, डीआईजी मिर्जापुर और सोनभद्र पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, सोनभद्र पुलिस ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।



