UP News : गंगा एक्सप्रेसवे जुड़ेगा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के साथ
उत्तर प्रदेश सरकार से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां बजट 2025 में गाजियाबाद वासियों के लिए एक नई सौगात पेश की गई हैं। अब गाजियाबाद से हरिद्वार जाना अब और ज्यादा आसान हो जाएगा। क्योंकि अब दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ा जाएगा और सीधा हरिद्वार से कनेक्ट किया जाएगा । इसके लिए 50 करोड़ रुपए की धनराशि को स्वीकृति दी गई हैं।
UP News : क्या हैं पूरी खबर ?
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर पूरे विपक्ष और प्रदेश को चौंका दिया हैं। हर जिले के लिए कुछ ना कुछ खास लाया गया है। इस बजट में उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेस वे को मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार तक विस्तार देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिया गया, जिसमें प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और विधायक कपिल देव अग्रवाल ने इस विस्तार की मांग रखी थी।इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश के बजट 2025-26 में 50 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि आवंटित की गई है, जिससे सर्वेक्षण और प्रारंभिक कार्यों को गति मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से गाजियाबाद के लोगों को हरिद्वार जाने के लिए एक्सप्रेसवे मिल जाएगा।
UP News : व्यापारिक केंद्रों को जोड़ने का करेगा काम
अभी तक लोगों को हाइवे 58 से ही जाना पड़ता है। गंगा एक्सप्रेसवे का यह विस्तार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करेगा, जिससे यातायात सुगम होगा और औद्योगिक तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। हरिद्वार धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर होने के साथ-साथ पर्यटन और व्यापार का केंद्र भी है। ऐसे में इस परियोजना से उत्तराखंड के व्यापारिक केंद्रों को यूपी के औद्योगिक क्षेत्रों से जोडऩे में मदद मिलेगी।



