रिपोर्टर- आदिल चौधरी
UP News : सावन के दूसरे पावन सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर हजारों की संख्या में कांवड़िए गंगा जल लेने पहुंचे। इस शुभ अवसर पर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्वागत में विशेष व्यवस्था की।
जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानयंजय सिंह की देखरेख में समुचित सुरक्षा, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था की गई।
UP News : हेलीकॉप्टर से हुआ पुष्प वर्षा का आयोजन
सावन माह की आस्था और श्रद्धा को और भव्य रूप देने के लिए प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। पुष्प वर्षा होते ही श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे और घाट पर भक्ति का माहौल और भी दिव्य हो गया। हेलीकॉप्टर से गिरी फूलों की वर्षा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
UP News : श्रद्धालुओं ने जताया आभार
श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत आयोजन पर प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना था कि पहली बार ऐसा भव्य स्वागत देखने को मिला है, जो उन्हें जीवन भर याद रहेगा। पूरे ब्रजघाट पर “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
UP News : सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद
पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरे कार्यक्रम में कोई अव्यवस्था नहीं हुई। श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के गंगाजल संग्रह करने और वापसी यात्रा में सुविधा मिली। प्रशासन द्वारा यह पहल न केवल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में थी, बल्कि श्रद्धालुओं को सम्मान देने का एक सुंदर उदाहरण भी बनी।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : छोटा हरिद्वार में शिवभक्ति का अद्भुत नज़ारा, हेलीकॉप्टर से इन अधिकारियों ने बरसाए पुष्प



