UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सुधार और दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए DGP राजीव कृष्ण ने नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को प्रदेश भर में साइबर क्राइम नियंत्रण की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। लक्ष्मी सिंह अब पूरे उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध को रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार कर DGP को प्रस्तुत करेंगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लक्ष्मी सिंह की नेतृत्व में काम करने वाली पुलिस टीम की सराहना की गई है, और इसी अनुभव के आधार पर उन्हें यह बड़ी भूमिका दी गई है।
UP News : प्रदेश के 21 IPS अधिकारियों को मिली विशेष जिम्मेदारी
DGP राजीव कृष्ण ने प्रदेश के 21 IPS अधिकारियों को पुलिस सुधारों के तहत 10 प्रमुख क्षेत्रों में बदलाव का खाका तैयार करने को कहा है। इसके तहत प्रत्येक क्षेत्र के लिए दो अधिकारी—एक फील्ड से और एक मुख्यालय से—तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी एक माह के भीतर सुझावों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में रोडमैप प्रस्तुत करेंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए जिन क्षेत्रों में सुधार की योजना बनाई जा रही है, उनमें शामिल हैं…
साइबर क्राइम नियंत्रण: लक्ष्मी सिंह (पुलिस कमिश्नर, नोएडा) और ADG साइबर क्राइम बीके सिंह
महिला सशक्तीकरण व सुरक्षा: IPS पद्मजा चौहान और ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ
अपराध नियंत्रण और जीरो टॉलरेंस नीति: ADG क्राइम एसके भगत और ADG पीयूष मोर्डिया
पुलिस कल्याण: IG आरके भारद्वाज और पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार
कानून-व्यवस्था व स्पेशल यूनिट्स: ADG STF अमिताभ यश और ADG आलोक सिंह
बेहतर पुलिस सेवाएं: ADG तकनीकी नवीन अरोड़ा और ADG भानु भास्कर
यातायात प्रबंधन: ADG ट्रैफिक सत्यनारायण और कमिश्नर मोहित अग्रवाल
तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग: नवीन अरोड़ा और कमिश्नर अखिल कुमार
प्रशिक्षण सुधार: ADG प्रशिक्षण राजीव सब्बरवाल और ADG संजीव गुप्ता
जनशिकायत निवारण: रमित शर्मा और ADG बरेली जोन
UP News : DGP ने जनता से भी मांगा फीडबैक
DGP राजीव कृष्ण ने कहा कि यह पहली बार है जब कांस्टेबल से लेकर ADG स्तर तक के अधिकारी पुलिस सुधार प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके साथ ही पीड़ितों और आम नागरिकों से भी फीडबैक लिया जाएगा ताकि पुलिस की कार्यशैली को जमीनी स्तर पर बेहतर किया जा सके।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/up-news-who-is-adcp-anjali-vishwakarma-who-argued-with-mlc-arun-pathak-she-left-a-package/



