UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को मथुरा के बरसाना में बड़ा बयान देते हुए कहा कि अयोध्या सुंदर नगरी बन गई है। प्रयागराज सूर्य किरण की तरह चमक रहा है। अब बारी मथुरा की है। इंतजार कीजिए। दरअसल, आज सीएम योगी बरसाना के रंगोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने मथुरा पहुंचे थे। जहां आज से रंगोत्सव का शुभारंभ हो गया है। लट्ठमार होली से पहले यहां आज से फूलों की होली शुरू हुई है।
UP News : अयोध्या-काशी के बाद अब यमुना मैय्या की बारी
इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद आज मैं होली की शुभकामनाएं देने और राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं। हमारी ब्रजभूमि भारत के सनातन धर्म की अगाध श्रद्धा की भूमि है और यह हमारा सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ का धाम काशी, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या और लीलाधारी श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और लीलाभूमि मथुरा, वृंदावन और बरसाना उत्तर प्रदेश में हैं। अयोध्या-काशी के बाद अब यमुना मैय्या की बारी है। मैं तो कहने आया हूं कि यमुना मैय्या अब तो दिल्ली में भी राम भक्तों की सरकार आ गई है। ये समझिए कि गंगा मैय्या की तर्ज पर मां यमुना भी अब जल्द निर्मल होंगी। यह अब बहुत दूर नहीं रहा। होली तो दूरियां कम करने का त्यौहार है। कुछ चिंताएं डबल इंजन की सरकार पर छोड़ दीजिए।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-cm-yogi-paid-tribute-to-pandit-govind-ballabh-pant-on-his-death-anniversary/



