UP IPS Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार ने होली से पहले बड़े प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य के 8 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। यह कदम सरकार की ओर से समयबद्ध तरीके से प्रशासन में सुधार और व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, आईपीएस डॉ. के एलिजरसन को वाराणसी पुलिस कमिश्नरी से जॉइंट पुलिस कमिश्नर पद से हटा दिया गया है। डॉ. के एलिजरसन को आईजी यूपी 112 बनाया गया है।
वहीं, आईपीएस मनोज सोनकर को डीआईजी एटीएस के पद से हटा कर डीआईजी पीएसी वाराणसी भेजा गया है। आईपीएस शगुन गौतम को एसपी विजिलेंस के पद से हटाकर एसपी पीटीसी सीतापुर भेजा गया है। आईपीएस राजेश कुमार सिंह को कानपुर कमिश्नरी से हटाकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर वाराणसी भेजा गया है। आईपीएस देवरंजन वर्मा को डीआई रूल्स एंड मैन्युअल बनाया गया है। आईपीएस आशीष श्रीवास्तव को कानपुर कमिश्नरी से हटाकर लखनऊ कमिश्नरी भेजा गया है। आईपीएस अपर्णा गुप्ता को लखनऊ कमिश्नरी से हटाकर एसपी पुलिस मुख्यालय पोस्ट किया गया है। आईपीएस सूरज कुमार राय को आगरा पुलिस कमिश्नरी से हटाकर 6वीं पीएसी मेरठ का कमांडेंट बनाया गया है।
देखें लिस्ट…




