Uniform Civil Code : भारत को मिली आजादी के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने वाला पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है। आज सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका ऐलान किया है। यह कार्यक्रम सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया गया। सीएम धामी ने कहा कि हमने 3 साल पहले जनता से किए गए वादे को पूरा लिया। UCC किसी धर्म या वर्ग के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य किसी को टारगेट करना नहीं है। सभी को समान अधिकार देना है। 27 जनवरी का दिन समान नागरिकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
Uniform Civil Code : समाज में आएगी एकरूपता
CM ने कहा कि UCC लागू होने से हलाला, बहुविवाह, तीन तलाक पर पूरी तरह रोक लगेगी। इस दौरान धामी ने समान नागरिक संहिता उत्तराखंड- 2024 को लागू किए जाने पर नियमावली और पोर्टल का लोकार्पण किया। यह पोर्टल आम जनता के लिए खोल दिया गया है। https://ucc.uk.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से समाज में एकरूपता आएगी। राज्य में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार होंगे और दायित्व भी सुनिश्चित हो सकेंगे। उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन चुका है, जहां यह कानून प्रभावी हो गया है।
वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि हम नए कानून UCC को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमने पहले ही तैयारी कर ली थी। UCC के लिए ट्रेनिंग सेंटर में वर्कशॉप, सेमिनार भी करवाए गए थे। लोग इससे जुड़े पहलू और पॉजिटिव फीचर्स को समझें और अपने रजिस्ट्रेशन करवाएं।



