Sukhbir Badal Firing : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए हैं। यह घटना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर उस वक्त घटी जब सुखबीर बादल पहरेदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दरअसल, बादल धार्मिक सजा काट रहे हैं जिसका आज दूसरा दिन है।
Sukhbir Badal Firing : शख्स ने अचानक गोली चलाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर एक शख्स अचानक गोली चला देता है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान भी हो गई है। जिसका नाम नारायण सिंह चौरा बताया जा रहा है। जो दल खालसा का कार्यकर्ता है। उसने सुखबीर पर हमला करने के लिए जब पैंट से पिस्टल निकालने की कोशिश की, तो एक शख्स ने उस पर अटैक कर पकड़ लिया जिससे गोली अकाली दल के नेता की जगह ऊपर चली।
जानकारी के अनुसार, आरोपी खालिस्तानी समर्थक है। जो बेअदबी मामलों को लेकर सुखबीर बादल से नाराज था। यह पिछले 2 दिनों से स्वर्ण मंदिर भी आ रहा था।



