School Closed in UP : उत्तर भारत में इस बार सर्दी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली- एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान तेजी से गिरा है। घना कोहरा, शीतलहर और पाला आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। सुबह और देर रात हालात इतने खराब हैं कि सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में बच्चों की सेहत को देखते हुए सरकार और जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है।
Also Read: 17 कॉल, प्यार की ज़िद और फिर मौत… हादसे के बाद जो हुआ, उसने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए
नोएडा और गाजियाबाद में 10 जनवरी तक स्कूल बंद
नोएडा और गाजियाबाद में ठंड को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने साफ कहा है कि आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं फिलहाल सामान्य रूप से चलेंगी और स्कूल बस सेवाएं भी जारी रहेंगी।
गाजियाबाद में भी यही स्थिति है। यहां बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने सभी बोर्ड के स्कूलों को कक्षा 8 तक 10 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। पहले छुट्टियां 5 जनवरी तक थीं, लेकिन ठंड कम न होने की वजह से इन्हें आगे बढ़ाया गया।
वाराणसी में बढ़ी सर्दी, तीन दिन की अतिरिक्त छुट्टी
वाराणसी में भी कोहरे और ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी के आदेश पर प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 7 से 9 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इसमें सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूल शामिल हैं। हालांकि, स्कूलों से जुड़े जरूरी कार्यालयी कार्यों के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल आना होगा। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है।
Also Read: कोर्ट का चौंकाने वाला आदेश! उन्नाव गैंगरेप मामले में अब वॉयस सैंपल से खुलेगा सच
योगी सरकार का राज्यव्यापी आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों की छुट्टियां 8 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं। साथ ही जिलाधिकारियों को यह अधिकार दिया गया है कि वे अपने जिले की स्थिति के अनुसार स्कूल खोलने या बंद रखने का फैसला कर सकें। जहां स्कूल खुलेंगे, वहां समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा और घने कोहरे में बस सेवाएं नहीं चलेंगी।
कई जिलों में 12वीं तक स्कूलों पर ताला
कुछ जिलों में ठंड का असर ज्यादा होने की वजह से नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बरेली, बहराइच, बदायूं और मुरादाबाद में सभी मान्यता प्राप्त स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। शामली में 7 जनवरी तक और लखीमपुर खीरी में 14 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा की गई है। हालांकि, चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षकों को काम पर आना होगा। सहायक शिक्षकों को स्थानीय हालात को देखकर निर्णय लेने की छूट दी गई है।
Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
इटावा और मथुरा में सबसे ज्यादा ठंड
मौसम विभाग के अनुसार इटावा लगातार दूसरे दिन उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान भी केवल 16 डिग्री तक पहुंच सका। रात में पाला पड़ने से हालात और खराब हो गए हैं।
मथुरा में भी सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है। यहां दिन का तापमान 14.6 डिग्री और रात का 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले
बोर्ड परीक्षाएं, ऑनलाइन क्लास और बच्चों की सेहत
स्कूल बंद होने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की चिंता जरूर बढ़ी है। कई जिलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं टाल दी गई हैं। नोएडा में 5 जनवरी को होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
हालांकि, पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए कई स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी हैं। प्रशासन का कहना है कि स्कूल बंद करने का फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। घने कोहरे और ठंड में सफर बच्चों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में स्कूल बंद रखना एक जरूरी और जिम्मेदार कदम माना जा रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



