Rapid Rail News: दिल्ली मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के मेरठ स्थित शताब्दीनगर यार्ड में एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गयी जबकी तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक़्त हुई जब रैपिड रेल यार्ड में कर्मचारी काम कर रहे थे।
Rapid Rail News: यार्ड में हुआ हादसा
मिली जानकारी से पता चला है कि यार्ड में रविवार को निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान एक ट्रोला पलटने से लोहे का एक टुकड़ा निचे काम कर रहे यात्रियों पर गिरा जिसमे एक इलेक्ट्रीशियन कि मौके पर ही मौत हो गयी जबकी तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनसीआरटीसी ने जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
Rapid Rail News: हादसे में घायल हुए लोग
पुलिस और मीडिया ने इस घटना को कई घंटो तक मीडिया से छुपाए रखा। घायल मजदूरों में बुलंदशहर निवासी सुनील, गाजियाबाद निवासी मोनू और सहारनपुर निवासी जुबैर है। हादसे की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। मेरठ के शताब्दीनगर में रैपिड के लिए L&T कंपनी का कास्टिंग यार्ड में निर्माण कार्य किया जाता है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/road-accident-attempt-to-crush-girls-with-thar-without-number-plate/



