Rajasthan News : राजस्थान के ब्यावर जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक और अमानवीय घटना सामने आई है, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने ही डंपर चालक को JCB से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित को तीन घंटे तक बेल्ट और लाठी से मारा गया, साथ ही उसके घावों पर नमक और पानी छिड़ककर क्रूरता की हदें पार कर दी गईं। यह घटना तीन महीने पुरानी है लेकिन इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को राउंडअप कर लिया।
Rajasthan News : फार्म हाउस बना यातना स्थल
घटना गुड़िया गांव स्थित हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह उदावत के फार्म हाउस पर हुई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित व्यक्ति को JCB मशीन से उल्टा लटकाया गया है और उस पर डंडे, बेल्ट और लाठियों से वार किया जा रहा है। वहां मौजूद लोग न केवल उसे बचाने की बजाय मूक दर्शक बने रहे, बल्कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।
मामले को लेकर पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित युवक तेजपाल के डंपर का चालक था, जिस पर डीजल और सीमेंट चोरी का शक जताते हुए यह बर्बरता की गई। हालांकि, अब तक किसी पुख्ता साक्ष्य के आधार पर चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। रायपुर थाना पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद तेजपाल को हिरासत में ले लिया है। लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि तीन महीने तक यह मामला दबा कैसे रहा और क्या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी?

Rajasthan News : राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज
घटना के वायरल वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला और सवाल किया कि राजस्थान में यह माफियाराज कब खत्म होगा?वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। यह सरकार की विफलता और लापरवाह शासन का परिणाम है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/madhya-pradesh-news-video-of-bjp-leader-having-sex-on-expressway-goes-viral-party-removes-him-from-post/



