Pahalgam Terror Attack : पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत ने बड़ा दरियादिली दिखाया है। दरअसल, पाकिस्तानी वीजा पर भारत में रह रहे लोगों के वापस जाने की मियाद बढ़ा दी गयी है। गृह मंत्रालय की ओर से ये आदेश जारी हुआ है। इससे पहले 23 अप्रैल को केंद्र सरकार ने वीजा रद्द करने का फैसला किया था, जिसके बाद अटारी बॉर्डर पर लोगों का तांता लग गया था।
Pahalgam Terror Attack : पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी की मियाद बढ़ी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले आदेश तक भारत में मौजूद पाकिस्तान के नागरिक अटारी इंटरनेशनल बॉर्डर से वापस अपने वतन लौट सकते हैं। इससे पहले भारत सरकार ने अटारी बॉर्डर से नागरिकों की आवाजाही और व्यापार ऑपरेशंस पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी किए थे। 23 अप्रैल को वीजा रद्द करने के फैसले के बाद अटारी बॉर्डर पर लोगों का तांता लग गया था। फ़िलहाल सरकार के इस नए आदेश से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इसी के साथ वैलिड ट्रेवल वीजा और तमाम दस्तावेज दिखाने और किसी कारण से भारत में फंसे नागरिकों को अभी भी बॉर्डर क्रॉस करने के लिए अनुमति दी जाएगी।
Pahalgam Terror Attack : पाकिस्तान की ओर से दरवाजे बंद
वहीं, आज यानी गुरुवार को अटारी बॉर्डर पर सुबह से आए पाकिस्तानी नागरिक गाड़ियों में बैठकर पाकिस्तान जाने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से अभी गेट नहीं खोले गए हैं। भारत सरकार के नए आदेश को रिव्यू किया जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से गेट खोले जाने के बाद बीएसएफ डॉक्युमेंट्स चैक करके पाकिस्तानियों को बॉर्डर क्रॉस करने देगी फिर इमिग्रेशन चैक करके पाकिस्तानी वापस जा पाएंगे।
Pahalgam Terror Attack : 786 पाकिस्तानियों की घर वापसी
पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर जारी सरकारी आदेश के बाद पिछले छह दिनों में 55 राजनयिकों, उनके आश्रितों और सहायक कर्मचारियों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा के जरिए भारत छोड़ चुके हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के वीजा पर भारत में रह रहे आठ भारतीय नागरिक हाल ही में पाकिस्तान लौट गए हैं। इसके साथ ही, 24 अप्रैल से अब तक पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा से होते हुए कुल 1,465 भारतीय नागरिक भारत लौटे हैं, जिनमें 25 लोग राजनयिक या सरकारी अधिकारी हैं। वहीं, 151 पाकिस्तानी नागरिक जो लंबे समय तक भारत में रहने का वीजा रखते हैं, वे भी भारत आए हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/pahalgam-terror-attack-after-the-terrorist-attack-bishnoi-gang-threatens-pakistan-shares-hafiz-saeed/



