Operation Sindoor : मिज़ोरम के महामहिम राज्यपाल डॉ. जनरल वी.के. सिंह ने मंगलवार देर रात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए लक्षित जवाबी हमलों की सराहना करते हुए इसे “नए भारत की निर्णायक ताकत” का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने बुधवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक और सुनियोजित कार्रवाई कर पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।
Operation Sindoor : घर में घुसकर जवाब देना जानता है भारत
डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद के खात्मे के उद्देश्य से यह जवाबी कार्रवाई की है। वीर जवानों ने यह सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान की सैन्य संरचनाओं को कोई नुकसान न पहुंचे। यह भारत की परिपक्वता और सैन्य नैतिकता को दर्शाता है। यह नया भारत है, जो घर में घुसकर जवाब देना जानता है। पाकिस्तान या तो सुधर जाए या फिर इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इस युद्ध की शुरुआत उन्होंने हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या से की थी, और अगर ज़रूरत पड़ी तो इसका अंत भारत तय करेगा।
राज्यपाल ने देशवासियों से सेना का मनोबल बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि हम 140 करोड़ भारतीय एक हैं। चाहे हमारी भाषाएं, क्षेत्र और संस्कृति अलग हों, लेकिन जब बात राष्ट्र की सुरक्षा की हो तो हम सब सिर्फ हिंदुस्तानी हैं। डॉ. सिंह के इस बयान से देशभर में उत्साह की लहर दौड़ गई है और आम नागरिकों ने भी सेना के साहसिक कदम का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर ‘#OperationSindoor’ को ट्रेंड कराना शुरू कर दिया है।
भारतीय सेना की इस कार्रवाई को रणनीतिक रूप से सटीक, नियंत्रित और प्रभावशाली बताया जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सैन्य प्रतिबद्धता और संयम दोनों की मिसाल पेश हुई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/operation-sindoor-on-operation-sindoor-the-foreign-secretary-said-the-attack-on-pahalgam-was-cowardly/



