Muzaffarnagar News: रिजर्व पुलिस लाइन्स मुजफ्फरनगर में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।

संविधान व कानून का पालन करने/कराने की शपथ दिलायी
Muzaffarnagar News: 6वी वाहिनी पीएसी मेरठ बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय धुन बजायी गयी। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन करने/कराने की शपथ दिलायी गयी। परेड में प्रथम कमाण्डर क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राम आशीष यादव, द्वितीय कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह एवं तृतीय कमाण्डर म0उ0नि0 ज्योति चौधरी के नेतृत्व मे मार्च पास्ट/प्रदर्शन किया गया। परेड में यातायात पुलिस, सशस्त्र व नागरिक पुलिस, पीएसी, एनसीसी, अग्निशमन पुलिस की टुकडियों के अतिरिक्त मोटर साईकिल दस्ता, स्वान दल, रेडियो सैक्शन, विधि विज्ञान इकाई के वाहन, यूपी 112 के वाहन, वज्रवाहन, क्रेन, फायर टैंकर आदि शामिल रहे।

सम्मानित किये गये पुलिस अधिकारी
Muzaffarnagar News: इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा उद्धबोधन किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका/योगदान देने वाले एवं सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पदक/प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया-
Muzaffarnagar News: सम्मानित किये गये पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण-
1- पुलिस उपाधीक्षक श्री गजेन्द्र पाल सिंह (गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक)
2- निरीक्षक श्री आनंद देव मिश्र (शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)
3- मुख्य आरक्षी दिनेश पाल (शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर)

उपस्थित अतिथि
Muzaffarnagar News: मुख्य अतिथि द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधि0/कर्म0गण एवं समाज में महत्वपूर्ण योगदान/सामाजिक सेवाओं के लिए जनमानस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विभिन्न स्कूलो के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन मे 76वें गणतन्त्र दिवस को बहुत हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन/रेडियो व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के अलावा गणमान्य व्यक्ति, पुलिस पेंशनर्स, पत्रकार बन्धु एवं माननीय न्यायिक अधिकारीगण तथा प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/republic-day-special-tushar-of-muzaffarnagar-wrote-the-national-anthem-with-waste-paper/



