Namo Bharat Train Meerut : सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे है। वायरल फोटो नमो भारत ट्रेन के आनंद बिहार स्टेशन का बताया जा रहा है। फोटो में एक फूड डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी कंधे पर कंपनी के नाम का बैग टांगें खड़ा नजर आ है। फोटो को लेकर चर्चा है कि दिल्ली की एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी का डिलीवरी बॉय, नमो भारत ट्रेन के जरिए मेरठ में युवती को पराठे डिलीवर करने गया था।
Namo Bharat Train Meerut : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, मेरठ से दिल्ली के बीच चल रही नमो भारत ट्रेन में मेरठ निवासी एक युवती को पराठे पहुंचाए गए। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिल्ली की एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी का डिलीवरी बॉय, नमो भारत ट्रेन के जरिए मेरठ में युवती को पराठे डिलीवर करने आता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टाफ ने दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक के परांठे मेरठ में डिलीवर किए है। मेरठ निवासी किसी लड़की ने इस फूड डिलीवरी कंपनी मैजिकपिन को ऑनलाइन ऑर्डर दिया था।
Namo Bharat Train Meerut : दिल्ली से मगाएं चांदनी चौक के पराठे
लड़की ने मेरठ में अपने लिए चांदनी चौक के पराठे मंगाए थे। इसके बाद उक्त कंपनी ने अपने स्टाफ को नमो भारत ट्रेन में भेजकर दिल्ली से मेरठ में ये पराठे डिलीवर किए। फिलहाल, ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस फोटो पर नमो भारत ट्रेन की खूबियों और अच्छाइयों के कॉमेंट्स कर रहे हैं। वहीं मेरठ वासियों के लिए भी कई कमेंट्स किए जा रहे हैं। हालांकि ये फोटो कितना सही है इस बात की जानकारी अभी नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-metro-trial-run-of-meerut-metro-started/



