Milkipur Bypoll Voting : उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग जारी है। यहां समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अयोध्या के SSP राज करण नय्यर पर गंभीर आरोप लगा है।
Milkipur Bypoll Voting : पुलिस मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा कि ‘चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तुंरत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
Milkipur Bypoll Voting : अयोध्या पुलिस ने दिया अखिलेश को जवाब
वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने ज्यों ही जिले के आला पुलिस अफसर पर आरोप लगाए अयोध्या पुलिस सफाई देते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर IPS राज करण नय्यर का बयान जारी करते हुए कहा कि पुलिस के द्वारा किसी बूथ पर किसी मतदाता का आईकार्ड चेक नहीं किया जा रहा है। एक फोटो मेरे संज्ञान में आई है। इसमें कहा जा रहा है कि मतदाता का आई कार्ड चेक किया जा रहा है। ये बिल्कुल गलत तथ्य है।
SSP ने कहा कि तस्वीर में दिख रहा शख्स एक प्रत्याशी का बूथ एजेंट है। शिकायत मिल गई है कि किसी एक राजनीतिक दल के बूथ एजेंटों को समस्या हो रही है। ऐसे में उन बूथ पर जाकर शिकायतों की जांच की जा रही। वहां बूथ एजेंट का पहचान पत्र देखकर चेक किया जा रहा है कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं है।



