By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Meerut News : 15 टुकड़े कर ड्रम में शव रख भरा सीमेंट, लंदन से लौटे पति की बॉयफ्रेंड संग पत्नी ने की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > Meerut News : 15 टुकड़े कर ड्रम में शव रख भरा सीमेंट, लंदन से लौटे पति की बॉयफ्रेंड संग पत्नी ने की हत्या
उत्तर प्रदेश

Meerut News : 15 टुकड़े कर ड्रम में शव रख भरा सीमेंट, लंदन से लौटे पति की बॉयफ्रेंड संग पत्नी ने की हत्या

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-03-19 9:53 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-03-19
Share
Meerut News
Meerut News: The body was cut into 15 pieces and kept in a drum filled with cement
SHARE

Meerut News : उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। वजह है युवक की हत्या। जो किसी बदमाश ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की है। दोनों ने शव के 15 टुकड़े कर उन्हें ड्रम में रखकर सीमेंट का घोल भर दिया। मामला का पता तब चला जब बीते दिन मंगलवार को बदबू आने लगे। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो घटना का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रिल मशीन से ड्रम को तोड़कर शव निकालने की कोशिश की। लेकिन जब 2 घंटे के बाद भी सफलता नहीं मिली तो पुलिसवाले ड्रम को थाने ले गए। सीमेंट के चलते लाश जमी हुई है। घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी है।

Meerut News : मुस्कान से की थी लव मैरिज
दरअसल, 22 दिन पहले लंदन से मेरठ आए सौरभ कुमार राजपूत ने मुस्कान से लव मैरिज की थी। पुलिस की पूछताछ में मुस्कान ने कबूला है कि उसने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित संग मिलकर सौरभ कि हत्या की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। सौरभ कुमार ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर सेकेंड के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी मुस्कान के अलावा पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू हैं। सौरभ कुमार ने मुस्कान रस्तोगी से लव मैरिज की थी। इसी बात को लेकर परिजन से विवाद चल रहा था। परिवार ने उन्हें बेदखल कर दिया था।

Meerut News : जन्मदिन मनाने मेरठ आए थे सौरभ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 3 साल पहले सौरभ मुस्कान के साथ इंद्रानगर में ओमपाल के मकान में किराए पर रहने लगे थे। जहां पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 6 साल की बेटी पीहू के साथ रह रहे थे। पीहू सेकेंड क्लास की स्टूडेंट है। इस समय सौरभ की पोस्टिंग लंदन में थी। 25 फरवरी को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन था। ठीक एक दिन पहले 24 फरवरी को सौरभ जन्मदिन मनाने मेरठ आए थे। मुस्कान ने 10 दिन पहले मोहल्ले के लोगों को बताया था कि वह पति के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश जा रही है। लेकिन जब राहुल के कॉल करने पर सौरभ ने फोन नहीं उठाया तो अनहोनी की आशंका हुई। वह आसपास के लोगों से सौरभ के बारे में पूछताछ कर रहा था। तभी अचानक मुस्कान किसी युवक के साथ वहां पहुंच गई। राहुल ने फिर भाभी से अपने भाई के बारे में जानकारी की। लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।

Meerut News : ड्रम में पैक का शव
राहुल को एक अपरिचित युवक के साथ भाभी को देखकर कुछ अजीब सा लगा। उसने अपनी मुस्कान से पूछा- साथ आया लड़का कौन है? जिस पर वह चुप्पी साध गई। इसके बाद राहुल घर के भीतर गया। उसे तेज बदबू महसूस हुई। उसने शोर मचाते हुए मुस्कान और उसके साथ आए युवक को दबोच लिया। आसपास के लोग भी जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुस्कान और उसके साथ आए मोहित को हिरासत में ले लिया। राहुल ने प्लास्टिक के एक बड़े ड्रम में भाई के शव को होने का अंदेशा जताया। ड्रम को ढक्कन लगाकर सीमेंट डालकर पूरी तरह से पैक किया हुआ था।

मामले में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर रामाकांत पचौरी ने बताया कि ड्रम में बॉडी मिली है। उसको निकाला नहीं जा सका है। इसलिए ड्रम के अंदर ही बॉडी को थाने लाया गया है। अब पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा, ताकि सौरभ को कैसे मारा गया, ये पता चल सके।

 

You Might Also Like

Adhokshajanand Dev Tirth: अदालत के फैसले तक कोई नहीं शंकराचार्य, गोवर्धन पूरी पीठ के स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ का बड़ा बयान

Chandrashekhar Azad: हस्तिनापुर से चुनाव लड़ सकते हैं चंद्रशेखर आजाद, सुरक्षित सीट पर बढ़ी सियासी सरगर्मी

Avimukteshwaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में तेज हुई जांच, माघ मेला शिविर पहुंची पुलिस

Akhilesh Yadav: 100 विधायक लाओ, CM बन जाओ… अखिलेश यादव का डिप्टी CM को खुला ऑफर

Narendra Modi Meerut Rally: मेरठ से पीएम मोदी का बड़ा सियासी वार, AI सम्मेलन विवाद पर कांग्रेस घिरी

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
JEE Main 2026 Result
शिक्षा

JEE Main 2026 Result: ग्रेटर नोएडा के श्रेयस मिश्रा ने 100 पर्सेंटाइल के साथ दिल्ली में किया टॉप

Manisha Manisha 2026-02-17
Hong Kong Fire Tragedy 2025: 168 मौतों के बाद जागी सरकार, हांगकांग में 1700 जले फ्लैट्स खरीदेगी प्रशासन
Adhokshajanand Dev Tirth: अदालत के फैसले तक कोई नहीं शंकराचार्य, गोवर्धन पूरी पीठ के स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ का बड़ा बयान
Seema Haider Baby News : छठा बच्चा आया घर में! सीमा हैदर फिर से बनी मां, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार
US Trade Policy: सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप का पलटवार, ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15%
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?