Meerut News : शहर में आज पुलिसकर्मियों ने रंगों के त्योहार होली को पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया। सुबह से ही पुलिस लाइन में होली का उल्लास देखने को मिला, जहां पुलिसकर्मी और उनके परिवार एक साथ मिलकर रंगों की मस्ती में डूबे नजर आए।

पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह पुलिस लाइन के ग्राउंड में विशेष होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी शिरकत की। उन्होंने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को होली की शुभकामनाएं दीं और खुद भी अबीर-गुलाल लगाकर इस रंगीन उत्सव का आनंद लिया। पूरे पुलिस महकमे ने मिलकर डीजे की धुन पर नृत्य किया और होली के रंग में सराबोर हो गए।
एसएसपी ने किया शानदार डांस एसएसपी विपिन ताडा ने भी ‘होली खेले रघुबीरा अवध में’ गीत पर जमकर ठुमके लगाए और पुलिसकर्मियों के साथ इस पर्व की खुशियां साझा कीं। उनके डांस और जोश ने माहौल को और भी शानदार बना दिया।

इस होली मिलन समारोह में सभी पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।



