Meerut News : मेरठ जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने ये कार्रवाई सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर महावीर सिंह और सूरजकुंड चौकी प्रभारी उत्तम सिंह के खिलाफ की है।
Meerut News : जानें क्यों हुए दोनों अधिकारी लाइन हाजिर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंस्पेक्टर महावीर सिंह पर विवेचनाओं का समय पर निस्तारण न करने का आरोप है। दरअसल, एसएसपी ने विवेचना निस्तारण के लिए 7 दिन का विशेष अभियान चलाया हुआ था। जिसके बावजूद इंस्पेक्टर ने इस कार्य को गंभीरता से नहीं लिया। जबकि दूसरी तरफ चौकी प्रभारी उत्तम सिंह ने बिना किसी सूचना के जिले से बाहर जाकर अनुशासन का उल्लंघन किया। जिसके आधार पर एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को तत्काल लाइन में आमद दर्ज करने का आदेश दे दिया।
Meerut News : चौकी इंचार्ज हुआ लाइन हाजिर
गौरतलब है कि इससे पहले जाकिरनगर पुलिस चौकी में पुलिस अधिकारियों द्वारा इफ्तार पार्टी आयोजित करने का मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने कुछ चहेतों के साथ चौकी परिसर में ही इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान चौकी प्रभारी भी मौजूद थे, लेकिन जैसे ही मोबाइल कैमरों से तस्वीरें और वीडियो खींची गईं, वे मौके से किनारे हो गए। इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। वायरल वीडियो के आधार पर मेरठ के एसएसपी ने तत्काल चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-in-his-obsession-with-uniform-the-inspector-organised-an-iftar-party-in-the-police-station-itself/



