Meerut News : मेरठ के निवासी और भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव मलिक का तेलंगाना में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। उनकी उम्र 38 वर्ष थी और वह वर्तमान में सिकंदराबाद में तैनात थे। परिजनों का कहना है कि रविवार शाम ड्यूटी से घर लौटने के बाद रात करीब 10:30 बजे अभिनव मलिक को घबराहट महसूस हुई। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद परिवार के सदस्य तेलंगाना के लिए रवाना हो गए हैं।
Meerut News : पिता हुए थे कर्नल पद से रिटायर
अभिनव ने अपनी करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में इंटरमीडिएट के बाद सेना में टेक्निकल एंट्री के जरिए की थी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी स्कूल से हुई थी। उनके पिता, रणवीर सिंह मलिक, लगभग 10 साल पहले कर्नल के पद से रिटायर हुए थे। परिवार में उनकी माता राजिंद्री, पत्नी तनु मलिक, 4 साल की बेटी मायरा और एक शादीशुदा बड़ी बहन विभा शामिल हैं। उनका परिवार गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम में निवास करता है।
परिजनों के अनुसार, अभिनव मलिक का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात तेलंगाना से फ्लाइट द्वारा हिंडन एयरपोर्ट लाया जाएगा। इसके बाद, सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचने के बाद मंगलवार सुबह उनका अंतिम संस्कार सैनी गांव के श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-sir-shame-on-you-the-constables-wife-tagged-the-dgp-in-the-post-and-scolded-the-ssp/



