संवाददाता-मनोज मिश्रा
Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां कंकरखेड़ा क्षेत्र में दरोगा के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो घरों के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान एक युवक के पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। आपको बता दें कि जिस युवक के घर पर फायरिंग की गई है, वह दो दिन पहले ही जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर बाहर आया है।
Meerut News : सीसीटीवी में कैद हुई घटना
दरअसल, दूसरे पक्ष के युवकों ने मंगलवार को वारदात को अंजाम दिया। ये पूरी घटना घर के बहार लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बुलेट सवार युवक 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। मामले को लेकर रोहटा रोड बन्नू मियां कालोनी निवासी राकेश तोमर ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि उसने अपने मकान में स्टेशनरी की दुकान खोल रखी है। मंगलवार को उसकी पत्नी बबीता तोमर दुकान पर बैठी थी। बेटा हर्ष तोमर घर पर था। इस दौरान बुलेट सवाल दो युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद बुलेट सवार युवकों ने हर्ष के दोस्त नमन के घर पर फायरिंग की। जिसमें नमन को एक गोली पैर में लगी।

Meerut News : मामले में क्या बोली पुलिस ?
मामले में जानकारी देते हुए कंकरखेड़ा पुलिस ने बताया कि तोमर के बेटे हर्ष तोमर के दोस्त का नंगलाताशी गांव के युवक से लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। हर्ष और उसके साथियों ने एक युवक जून महीने में गोली मार दी थी। इस मामले में हर्ष और उसके साथ के 8 युवक जेल गए थे। दो दिन पहले हर्ष जमानत पर आया है। निशुल और प्रथम की तब से लेकर हर्ष से रंजिश चली आ रही है। इसी बीत मंगलवार को हर्ष और उसके दोस्त नमन के घर पर फायरिंग की गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-innocent-body-found-in-a-suitcase-on-the-banks-of-ganganahar-police-suspect-murder/



