Meerut News : मेरठ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का सीने पर टैटू बनवाने पर पूर्व प्रदेश सचिव की पिटाई कर धमकी दी गई है कि ‘आगर टैटू नहीं हटाया तो तेरा इलाज कर देंगे।’ पिटाई के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, लेकिन कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज सपा नेता शुक्रवार को गले में मटकी और कमर के पीछे झाड़ू बांधकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है।
Meerut News : अब पढ़े पूरा मामला
सपा नेता का कहना है कि दलितों से इतनी ही दिक्कत है तो मुसलमानों की तरह दलितों का भी अलग से देश बना दें। इस देश की आजादी में सभी का योगदान है, सभी ने आजादी में बलिदान दिया है। बता दें विनोद जाटव सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रहे हैं। उनका कहना है कि 8 माह पहले मैंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का टैटू सीने पर बनवाया था। गुरुवार शाम ब्रह्मपुरी में था। अपने दोस्त को टैटू के बारे में बता रहा था। इसी बीच वहां एक युवक आ गया। उसने टैटू को लेकर मुझसे विवाद किया और धमकी दी- यह टैटू हट जाए, नहीं तो तेरा इलाज कर देंगे। मैंने जब विरोध किया तो उसने अपने 8-10 साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने मेरे साथ लात-घूसों से मारपीट की। फिर मौके से फरार हो गए।

इस बीच विनोद शर्ट उतारकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके गले में मटकी और कमर में झाड़ू बंधी थी। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया। फिर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
उधर, मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मारपीट के संबंध में तहरीर मिली है। जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-big-police-action-before-holi/



