ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : मेरठ में जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित सुमति इलेक्ट्रॉनिक के नाम से संचालित फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Meerut News : मीडिया कर्मियों के कैमरे से छेड़छाड़
फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है जो स्थिति का जायजा ले रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फैक्ट्री में जिस जगह आग लगी वहां प्लास्टिक की रील और अन्य स्क्रैप का सामान पड़ा हुआ था। हालांकि फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए कुछ सिलेंडर मौजूद थे लेकिन आग इतनी तेज गति से फैली की सिलेंडर नाकम साबित हुए। हैरानी की बात ये है कि जब आग लगने की खबर पत्रकारों को पता चली तो वह मौके पर पहुंचे जहां कवरेज के दौरान फैक्ट्री में मौजूद एक व्यक्ति ने मीडिया कर्मियों के कैमरे से छेड़छाड़ की और कवरेज करने से रोका। फिलहाल, पुलिस ये जांच करने में लगी है कि आग लगने का कारण क्या रहा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का कहना है कि किसी मजदूर के द्वारा फेंकी गई बीड़ी से आग लगने की आशंका है।



