Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस आए दिन अभियान चलाकर लुटेरे और बदमाशों की धरपकड़ कर रही है। लेकिन न जाने फिर भी क्यों लुटेरे दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देते नजर आ रहे है। ताजा मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है, जहां एक बाइक सवार लूटेरे ने डॉक्टर से चेन लूट ली है। ये घटना उस समय हुई जब डॉक्टर अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने डॉक्टर के गले से चेन लूट ली और फरार हो गया। ये वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Meerut News : पढ़े पूरा मामला
दरअसल, शास्त्रीनगर के डी ब्लॉक निवासी डॉ. आर के तोमर अपने कुत्ते के साथ सैर कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनके पास आया और गले से चेन छीन ली। लूट के दौरान डॉक्टर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए, लेकिन बदमाश चेन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने कब्जे में ले ली। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और डॉक्टरों में गुस्सा है और वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही लुटेरे को पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-careless-driver-crushes-child-dies-on-the-spot/



