MahaKumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की अनामिका इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय नहीं हुई है, क्योंकि अनामिका ने एक नया कीर्तिमान रचते हुए अपने हाथ में महाकुंभ-2025 का ध्वज लहाराते हुए बैंकॉक में 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग (स्काई डाइविंग) लगाई। अनामिका लगभग 5 मिनट तक आसमान में गोता लगाती रहीं। अनामिका ने स्काई डाइविंग 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ से पहले किया, जिसमें उन्होंने ‘दिव्य-कुंभ भव्य-कुंभ’ का संदेश आकाश से दिया। साथ ही दुनियाभर के लोगों को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया।
MahaKumbh 2025 : वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अनामिका का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह मेरा भारत महान कहते सुनाई पड़ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही देश-विदेश से अनामिका को बधाईयां मिल रही है। अनामिका का कहना है कि हमारी परंपरा रही है कि जब भी विश्व कल्याण के लिए कोई आयोजन होता है तब भारत के सभी प्राणी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हैं। मैं गर्व से कहती हूं कि मैं भारत की बेटी हूं, और महाकुंभ 2025 विश्व का सबसे बड़ा मानव कल्याण का आयोजन है। यह आयोजन भारत की शास्त्रार्थ परंपरा का ही वृहद रूप है। ऋषियों, मुनियों और धर्माचार्यों के संगम नगरी में प्रवास से संपूर्ण परिवेश दिव्य हो जाता है। वसुधैव कुटुंबकम का साक्षात प्रदर्शन कुंभ में होता है।
MahaKumbh 2025 : जानें कौन है अनामिका शर्मा ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनामिका शर्मा भारत की सबसे कम उम्र की स्काई ‘C’ लाइसेंस प्राप्त करने वाली स्काई ड्राइवर महिला हैं। उन्होंने अपने पिता अजय कुमार शर्मा के प्रोत्साहन से मात्र 10 वर्ष की आयु में अपनी पहली छलांग लगाई थी। मौजूदा समय में 24 वर्ष की अनामिका अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स पैराशूट संगठन (USPA) से ‘C’ लाइसेंस प्राप्त हैं। अनामिका के पिता अजय कुमार शर्मा उनके सबसे बड़े आदर्श हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-2025-cm-yogis-big-statement-on-the-entry-of-muslims-in-the-mahakumbh/



