ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ 2025 के ऐतिहासिक समय का हिस्सा बनने के लिए करोड़ों लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। गंगा में आस्था की डुबकी लगाना सौभाग्य मान रहे हैं। तो, इस पावन जगह पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले सुदेश पाल मलिक अपनी मां को बग्गी में बैठाकर पैदल कुंभ यात्रा पर निकले हैं। जिनका कहना है कि अपनी मां को प्रयागराज में डुबकी लगवाकर लाएंगे।
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज के लिए पदयात्रा शुरू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खतौली ब्लॉक के गांव मोघपुर निवासी सुदेश पाल मालिक ने अपनी मां जगबीरी देवी (95) को बग्गी में बैठाकर प्रयागराज के लिए पदयात्रा शुरू की है। उन्होंने रविवार को अपनी यह यात्रा शुरू की। उनका कहना है कि प्रयागराज पहुंचने में उन्हें 13 से 14 दिन का समय लग सकता है। आपको बता दें कि सुदेशपाल अपनी मां के इकलौते पुत्र हैं। जिन्होंने बताया कि उनके पैर खराब हो चुके थे। मां के आशीर्वाद से वह स्वस्थ हो गए हैं। इसलिए वह अपनी मां को लेकर प्रयागराज के लिए निकले हैं।
सुदेश पाल ने बताया कि इस यात्रा में उनकी बहन और भांजा रोबिन उनके साथ कार में चलेंगे। इस कार में ही परिवार ने राशन आदि की व्यवस्था की है। यात्रा शुभारंभ करने के दौरान ग्रामीणों में उत्साह नजर आया। वह अपनी मां को शुक्रताल की यात्रा भी इस प्रकार की कराकर लाए। इस दौरान उन्होंने 35 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। भगवान के आशीर्वाद साथ है, मां के लिए वह इस पदयात्रा पर निकले हैं।



