Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर महाकुंभ चल रहा है। जिसे शुरु हुए 8 दिन हो गए हैं। इन 8 दिनों में करीब 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालु ने संगम में डुबकी लगाई है। मेले में सब कुछ ठीक चला रहा था लेकिन बीते दिन अचानक खबर आई की महाकुंभ मेले में आग लगने से हड़कंप मच गया है। ये आग मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में करीब चार बजे लगी थी। जो गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आकर लगभग 180 कॉटेज खाक हो गए हैं।
Mahakumbh 2025 : गैस सिलेंडर फटने विकराल हुई आग
ये आग गीता प्रेस गोरखपुर शिविर में लगी थी। पहले आग पुआल में लगी थी, जिसके बाद गैस सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांच बाइकें और पांच लाख रुपये कैश भी आग की भेंट आए है।
Mahakumbh 2025 : गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने क्या बताया ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे 10 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडरों में धमाके हुए, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन हरियाणा और सिलीगुड़ी के दो लोग झुलस गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आग लगने की घटना को लेकर गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने कहा कि करीब 180 कॉटेज बनाए गए थे, और उन्हें बड़ी सावधानी से तैयार किया गया था। सभी को आग से संबंधित काम करने से मना किया गया था।

कृष्ण कुमार खेमका के अनुसार, “हमने जहां सीमा बनाई थी, उस पार सर्कुलेटिव एरिया घोषित किया गया था। मुझे नहीं पता प्रशासन ने उस जगह को किसे दिया। वहीं से आग की कोई चीज हमारे तरफ आई और आग फैल गई। उनकी रसोई टीन शेड की थी, लेकिन पक्की थी। अब उनका कुछ भी नहीं बचा, सब कुछ खत्म हो गया। आग से करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया है, लेकिन गनीमत यह है कि कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-2025-on-which-question-of-the-reporter-did-the-thorn-baba-get-angry/



