Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में प्रयागराज जिले में चल रहे महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कुंभ पर राजनीति ठीक नहीं। सनातन के आयोजन को भव्यता से करना क्या कोई अपराध है, अगर है तो इसको हमारी सरकार कर रही है, आगे भी करेगी। अखिलेश यादव ने इस बार भी चाचा को स्नान नहीं करने दिया। जब हम प्रदेश की 24-25 करोड़ जनता को बचाने का काम कर रहे थे तो ये वही लोग हैं जो उपहास उड़ा रहे थे। अयोध्या में रामलाल को विराजमान किया जाता है तो समाजवादी पार्टी उसका भी विरोध करती है। शिवपाल जी तो सिर्फ पश्चिम की तरफ जाते हैं।
Mahakumbh 2025 : पार्किंग के लिए 1,850 हेक्टेयर क्षेत्र की सुविधा
सीएम योगी ने कहा कि माननीय अध्यक्ष जी से में कहूंगा कि सभी सदस्यों को कुंभ ले जाना चाहिए। सभी को आस्था की डुबकी लगाना चाहिए। सभी को अवसर मिलना चाहिए। हर कोई आस्था की डुबकी लगाए। हमारी सरकार को अवसर मिला सभी को जोड़ने का। महाकुंभ के आयोजन को लेकर सीएम योगी ने कहा कि साल 2013 में महाकुंभ का आयोजन 55 दिनों का था जबकि इस बार 45 दिनों। हमने 10 हजार एकड़ से ज्यादा इसके क्षेत्र को बढ़ाया। पार्किंग के लिए 1,850 हेक्टेयर क्षेत्र की सुविधा जनता को दी गई। साल 2013 में कोई पक्का घाट नहीं बना था। जबकि इस बार 60 घाट और 14 नए फ्लाई ओवर बनाए गए। बसें भी संगम तक पहुंचने लगी हैं।
पानी नहाने लायक नहीं है वाले बयान पर सीएम योगी ने कहा कि ऐसे ही जल की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। 2013 में अव्यवस्था देखकर मॉरीशस ने स्नान करने से मना कर दिया था। गंगा जी हो या यमुना जी हो जितने भी नाले हैं उनकी शुद्धि के कारण ही उसे छोड़ा जा रहा। इन दोनों के मानक निर्धारित है। जल में स्नान करने की जो मात्रा होनी चाहिए। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की जो रिपोर्ट है उसके आधार पर संगम पर स्नान करना चाहिए। यह पुरानी रिपोर्ट है उसके आधार पर इसे चलाया गया है। लेकिन जो दुष्प्रचार कर रहे हैं वह सिर्फ संगम को बदनाम करने का हिस्सा है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-2025-shankaracharya-exposed-the-threads-of-the-arrangements-made-in-kumbh/



